एक आंकड़े के अनुसार, भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर के मामलों में सर्वाइकल कैंसर का हिस्सा 29% है। हर साल 1,23,907 महिलाएं इससे प्रभावित होती हैं, जिनमें से 77,348 की मृत्यु हो जाती है।

Cervical Cancer : जब शरीर के किसी हिस्से में कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, तो वे कैंसर का रूप धारण कर लेती हैं। जब ये कोशिकाएं सर्विक्स क्षेत्र में बढ़ने लगती हैं, तो सर्वाइकल कैंसर की शुरुआत होती है। सर्विक्स क्षेत्र गर्भाशय का ऊपरी भाग होता है। यह वह हिस्सा है जो वेजाइना को गर्भाशय (Uterus) से जोड़ता है।
HPV इंफॉर्मेशन सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र की लगभग 51 करोड़ लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर का खतरा है। हर साल, 1,23,907 महिलाएं इस बीमारी से प्रभावित होती हैं, जिनमें से 77,348 की मृत्यु हो जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सही जीवनशैली और आहार अपनाकर इस कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए आहार में किन चीजों को शामिल करना चाहिए...
सर्वाइकल कैंसर क्यों होता है
सर्वाइकल कैंसर का कारण HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वायरस होता है, जो यौन संपर्क जैसे वेजाइनल, एनल और ओरल से फैलता है। यह वायरस शरीर में प्रवेश करके कैंसर की बीमारी का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सभी लोग अपनी जिंदगी में कभी न कभी एचपीवी वायरस के संपर्क में आते हैं, लेकिन हमारा शरीर उससे लड़कर उसे खत्म कर देता है। यदि किसी की इम्यूनिटी कमजोर होती है, तो यह वायरस सर्विक्स क्षेत्र की कोशिकाओं को कैंसर कोशिकाओं में बदल सकता है, जो आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का रूप ले लेता है। ऐसे में अगर इम्यूनिटी को मजबूत कर लिया जाए तो इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने की डाइट
1.पोषक तत्वों से युक्त खाद्य पदार्थ
डॉक्टरों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए संतुलित आहार अत्यंत महत्वपूर्ण है। आहार में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पानी, विटामिन और खनिज पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए।
2. विटामिन सी से समृद्ध फल-सब्जियां
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। खट्टे फलों जैसे संतरा, मौसमी और आंवला को आहार में शामिल करें। ये एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करते हैं। ब्रोकली और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
. 3.नट्स
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नट्स को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। अखरोट और बादाम जैसे नट्स अत्यधिक शक्तिशाली होते हैं। इसके अतिरिक्त, ऑलिव ऑयल, घी और मशरूम भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होते हैं।
4. ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आहार में ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे फिश ऑयल, फ्लैक्स सीड्स और चिया सीड्स, को शामिल करें। इनमें एंटी-कैंसर गुण होते हैं। इसके अलावा, टमाटर भी कैंसर को रोकने में सहायक हो सकता है।