Myorpur में दर्दनाक सड़क दुर्घटना: एक की मौत, दो गंभीर घायल...
- Pawan Gupta
- Jan 13
- 1 min read
Myorpur थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में हनुमान मंदिर के पास रविवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान नावाटोला बचरा थाना बभनी निवासी 25 वर्षीय संजय गोड़ (पुत्र भारत सिंह) के रूप में की गई है। घायलों में 18 वर्षीय सुनील सिंह (पुत्र बच्चा सिंह) और 26 वर्षीय अनिल (पुत्र अमेलाल) शामिल हैं, जो भी नावाटोला बचरा के निवासी हैं।
घर लौटते समय हुआ हादसा
घायल सुनील के अनुसार, वे लोग संजय के ससुराल कुंडाडीह (थाना म्योरपुर) से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
इसके बाद वाहन संजय को कुचलते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार संजय की शादी महज एक साल पहले हुई थी। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश जारी है।











































































































































































































Comments